asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    यूक्रेन सीमा पर रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल समेत 74 लोगों की मौत

    कीव/ मॉस्को । रूस के सैन्य परिवहन विमान इल्यूशिन-76 के यूक्रेन की सीमा से सटे दक्षिणी बेलगोरोद क्षेत्र में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के छह सदस्यों सहित 74 लोगों की मौत हो गयी। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार एक रूसी सैन्य परिवहन विमान बेलगोरोद के सीमावर्ती क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया , जिसमें 65 यूक्रेन के युद्ध बंदी सवार थे। गार्जियन के पजोट्र सॉयर ने मॉस्को से कहा कि 65 यूक्रेन के युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

    मंत्रालय ने कहा कि विमान में 65 यूक्रेन के युद्ध बंदी सवार थे, जिनकी अदला-बदली की जानी थी। मंत्रालय ने कहा कि इल्युशिन आईएल-76 परिवहन विमान पर चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग भी सवार थे। बेलगोरोद के क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि जहाज पर सवार सभी 74 लोगों की मौत हो गयी। यूक्रेन ने हालांकि इस दुर्घटना के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

    यूक्रेन्स्काया प्रावदा अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुये पहले यह कहा था कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने विमान को मार गिराया, लेकिन बाद में उसने रिपोर्ट वापस ले ली।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में दिखाई दे रहा है, जब एक बड़ा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसके बाद एक विशाल आग के गोले के साथ ही विस्फोट हुआ। फुटेज में अन्य तस्वीरों में मलबे को बफीर्ले इलाके में बिखरा हुआ दिखाया गया है। सोवियत द्वारा डिजाइन किया गया इल्यूशिन इल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को लाने ले जाने के लिये उपयोग में लाया जाता है। ड्यूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि विमान को यूक्रेन ने मार गिराया था और उन्होंने इसके लिये पश्चिमी मिसाइलों को दागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को मारा है। वोलोडिन ने संसद के पूर्ण सत्र के दौरान सांसदों से कहा। हमारे पायलट जो एक मानवीय मिशन को अंजाम दे रहे थे, उनको गोली मार दी गयी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss