asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    सदियों का इंतजार खत्म, भगवान श्री राम की पहली झलक आई सामने, यहां देखें


    अयोध्या। अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि पर सोमवार को पीएम मोदी के भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करने के बाद रामलला की पहली तस्वीर सामने आ गई है। रामनगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। इस शुभ घड़ी का सदियों से राम भक्त इंतजार कर रहे थे।

    उधर, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भजन-कीर्तन और पूजा -भंडारा हो रहे हैं, क्योंकि आज अयोध्या के नए मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं।

    इस महोत्सव में होने वाली वैदिक क्रियाएं और शुभ संस्कार 16 तारीख से शुरू हो गए थे। पहले दिन प्रायश्चित्त होम यानी पवित्रीकरण की क्रिया हुई। इसके बाद कलश पूजन और मूर्ति की शोभायात्रा हुई फिर मूर्ति का परिसर में प्रवेश हुआ। जलयात्रा और तीर्थ पूजा हुई और अधिवास हुए।

    मूर्ति की पवित्रता और शक्ति बढ़ाने के लिए मूर्ति को जल, घी, औषधि, केसर, शहद, फल, अनाज और सुगंधित चीजों में रखा गया। इसे अधिवास कहते हैं। इसके बाद श्रीरामलला को 20 जनवरी को स्थापित किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss