asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सिटी एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

    रांची। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी रांची में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। रांची पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे हुए है। रविवार को अलबर्ट एक्का चौक से रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व बाइक पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च निकाला गया।

    एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस नजर रख रही है। आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रांची पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है और आपत्तिजनक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस शहर वासियों से अपील कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करें।

    उन्होंने बताया कि 50 से अधिक बाइक से शहर के सभी संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। शहर में सशस्त्र बल, लाठी बल, महिलाओं की प्रतिनियुक्ति, क्यूआरटी का गठन किया गया। बाइक दस्ता लगातार मूवमेंट करता रहेगा। रांची वासियों से अपील किया कि सभी व्यक्ति मिलजुल कर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सफल बनाये। यदि किसी भी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि अफवाह फैलाई जा रही है तो 100/112 डायल कर रांची पुलिस को सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर और मोबाइल नंबर 6299423768 पर भी सूचना दे सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss