asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    मुस्लिम महिला ने भगवान राम के नाम पर रखा बेटे का नाम, तोड़ा धर्म का बंधन

    फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक मुस्लिम परिवार में सोमवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया। फिरोजाबाद के महिला अस्पताल में मुस्लिम परिवार के यहां जन्मे एक बच्चे का नाम राम रहीम रखा गया है।

    महिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन जैन ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रसूता का नाम फरजाना है और आज उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

    बच्चे की दादी हुस्न बानो ने उसका नाम राम रहीम रखा है। बानो ने कहा कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के लिए बच्चे का नाम राम रहीम रखा है।

    वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संभल जिले के चंदौसी में स्थित एक निजी नर्सिंग होम के प्रसूति कक्ष में एक लघु राम मंदिर बनाया गया है। सोमवार को गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले भगवान राम के दर्शन कराए गए। नर्सिंग होम की डॉक्टर वंदना सक्सेना ने बताया कि आज अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उन्होंने अपने नर्सिंग होम के प्रसूति कक्ष, नवजात शिशु कक्ष को भगवा रंग से सजाया है। साथ ही नवजात कक्ष में एक लघु भगवान श्री राम का मंदिर भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हिन्दू गर्भवती महिलाओं को प्रसूति से पहले श्री राम की पूजा-अर्चना कराई गई और उन्हें हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss