asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    फिल्म 12वीं फेल के लिए के लिए कंगना रनौत ने शेयर किया एक विशेष पोस्ट

    मुंबई। 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है 12वीं फेल में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कई बड़े बजट की फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है। कुछ दिन पहले फिल्म को डिज्नी प्लस को ओटीटी चैनल हॉटस्टार पर प्रसारित किया गया था। फिल्म 12वीं फेल को खूब पसंद किया गया। कई सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर कई पोस्ट किये हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस फिल्म 12वीं फेल के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

    कंगना ने हाल ही में ओटीटी पर फिल्म 12वीं फेल देखी। इस फिल्म और विक्रांत की परफॉर्मेंस देखकर कंगना दंग रह गई हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 12वीं फेल को लेकर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए विक्रांत की तुलना इरफान खान से की है।

    कंगना ने लिखा कि क्या फिल्म है। मैंने भी गांव में हिंदी मीडियम से पढ़ाई की है। मैं पहले कभी प्लेन में फिल्म देखकर नहीं रोई। उन्होंने लिखा कि विधु सर आपने हमारा दिल जीत लिया है। विक्रांत मैसी आप कमाल के हैं। विक्रांत इरफान खान सर की खाली हुई जगह भर सकते हैं।

    कंगना ने आगे कहा कि आपके टैलेंट को सलाम। इसके साथ ही कंगना ने 12वीं फेल से रियल लाइफ आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की फोटो भी शेयर की है। कंगना ने उनकी तारीफ भी की है। 12वीं फेल एक फिल्म जिसने लाखों लोगों को प्रेरित किया है, जो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों के संघर्ष की यात्रा पर आधारित है। फिल्म में मनोज कुमार की यात्रा को दशार्या गया है, जो 12वीं कक्षा में फेल होने के बावजूद आईपीएस अधिकारी बने। प्रतियोगी परीक्षाएं। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है।

    जिन विक्रांत की तुलना अब इरफान खान से की जा रही है, उन्हें कंगना ने एक बार कॉकरोच कहा था। यामी गौतम ने अपनी शादी के बाद की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो पर विक्रांत ने कमेंट करते हुए कहा था, ‘बिल्कुल पवित्र मां राधे की तरह।’ उनके कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने उन्हें कॉकरोच कहा था। कंगना ने कहा, ‘ये कॉकरोच कहां से आया, मेरी चप्पल ले आओ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss