asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    रांची में श्री शिव बारात समिति और चंद्रशेखर आजाद क्लब ने पुष्पक विमान के साथ निकाली श्रीराम शोभायात्रा

    रांची। श्रीश्री शिव बारात समिति और चंद्रशेखर आजाद क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से रातू रोड के इंद्रपुरी शिव मंदिर परिसर से पुष्पक विमान के साथ रविवार को श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। दोनों संगठन के अध्यक्ष रमेश सिंह और श्रीश्री शिव बारात आयोजन समिति के सचिव शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में पुष्पक विमान, महाबली हनुमान, श्रीराम दरबार सहित अन्य कई वाहनों पर सजाई गई मनोहारी झांकी शामिल थी। दिल्ली से आए बंटी एंड सोनिया ग्रुप के कलाकार श्रीराम दरबार प्रसंग पर आधारित जीवंत झांकी प्रस्तुत की।

    वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और रामभक्त इसमें शामिल थे। गायक मदन सोनी और नवीन पपनेजा की भक्तिगीत एवं श्रीराम धुन की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे। शोभायात्रा केएन कॉलोनी, रातू रोड, श्री राणी सती मंदिर लेन, पहाड़ी मंदिर, गाड़ीखाना, बकरी बाजार, शहीद चौक, मेन रोड से अलबर्ट चौक के समीप मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंची।

    इसके बाद दो दिनी रामोत्सव आरंभ हुआ। इस मौके पर संस्था की ओर से रांची के कारसेवकों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समारोह में पहाड़ी मंदिर भोले की फौज के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किया। श्रीराम दरबार कथा मंचन भी हुआ। शोभायात्रा का विभिन्न धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठन की ओर से पुष्प वर्षा, आतिशबाजी कर गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss