asd
Saturday, September 14, 2024
More
    No menu items!

    Latest Posts

    झारखंड के राज्यपाल बोले-सोहराई और टुसु पर्व के केंद्रबिंदु में भी प्रकृति, जो हमारे जीवन के आधार

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में हर किसी को प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है लेकिन विविधता में एकता है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। भारत के विभिन्न प्रदेशों में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहार एवं उत्सव की अवधारणा एवं उद्देश्यों में भी समानता है। पोंगल पर्व फसल पैदावार वाले के लिए प्रकृति, किसान एवं पशु के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है।

    हमारे किसान बिना किसी लोभ-लालच के सूर्य की भांति नियत समय पर खेत की ओर निकाल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोहराई एवं टुसु पर्व के केंद्रबिंदु में भी प्रकृति, कृषि एवं पशु की पूजा ही हैं, जो हमारे जीवन के आधार हैं। रविवार को राज भवन, में संयुक्त रूप से पोंगल, सोहराई एवं टुसु पर्व के साथ-साथ त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर के राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    राज्यपाल ने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर प्रकृति के गोद में बसे हैं। इनका गौरवशाली इतिहास रहा है एवं गरिमामयी विरासत रही है। ये सांकृतिक विविधताओं से भरे पड़े हैं। प्रधानमंत्रीजी के ह्यएक भारत श्रेष्ठ भारतह्ण कार्यक्रम के तहत हम एक दूसरे के संस्कृति से अवगत हो रहे हैं। आपसी सौहार्द्र एवं समन्वय की भावना भी प्रगाढ हो रही है।

    राज्यपाल ने देश के विकास के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम सब ह्यविकसित भारत@2047ह्ण में प्रतिबद्ध होकर अपना योगदान दें। मौके पर विभिन्न प्रदेशों के लोगों द्वारा लोक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति भी की गयी। राज्यपाल इस समारोह के पूर्व राज भवन के मूर्ति गार्डेन में आयोजित पोंगल उत्सव में सम्मिलित हुए एवं पूजा अर्चना की। उन्होंने सभी के सुख समृद्धि की कामना की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss