Sunday, January 19, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लगाया ये आरोप


    आगरा। बड़ी खबर आ रही है। आगरा में शुक्रवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने वाली दो सगी बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले दोनों बहनों ने सुसाइड नोट लिखा और ग्रुप में भेज दिया। जानकारी लगते ही बहनों के परिजन आश्रम पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बहनें फांसी पर झूल चुकी थीं। बहनों ने आश्रम के चार लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाए जाने की मांग की है। जगनेर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में सुसाइड करने वाली बहनों ने चारों आरोपियों पर अनैतिक काम में शामिल होने के साथ पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं।

    सुसाइड नोट में इनका नाम
    पुलिस ने बताया कि एकता और शिखा ने आठ साल पहले ब्रह्माकुमारी की दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनके घरवालों ने जगनेर में एक ब्रह्माकुमारी केंद्र बनवा दिया था। यहीं पर दोनों बहनें रह रही थीं। मृतक बहनों में शिखा (32) ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा है। वहीं, एकता (38) ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है। दोनों ने पिछले एक साल से परेशान करने की बात लिखी है। मौत का जिम्मेदार आश्रम के नीरज सिंघल, धौलपुर के ताराचंद, नीरज के पिता और ग्वालियर के आश्रम में रहने वाली एक महिला को ठहराया है।

    ग्वालियर की महिला से बनाता रहा संबंध
    एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि केंद्र में रहने का नीरज ने आश्वासन दिया था, लेकिन केंद्र बनने के बाद वह उससे बात करना बंद कर दिया था। हम दोनों बहनें एक साल तक रोती रही हैं, लेकिन उसने नहीं सुनी। उसका साथ उसके पिता, ग्वालियर में रहने वाली महिला और ताराचंद नाम के शख्स ने दिया। 15 साल साथ रहने के बाद भी वह ग्वालियर की महिला के साथ संबंध बनाता रहा। चारों ने हमारे साथ गद्दारी की है। हमारे पिता ने प्लाट के लिए 7 लाख रुपये आश्रम के जुड़े लोगों को दिए। यही नहीं 18 लाख रुपये गरीब माताओं से भी लिए गए हैं।

    बहनों ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वे लोग पैसे हड़पने के साथ महिलाओं के साथ अनैतिक काम करते हैं। कहते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। एकता ने कहा है कि उनके सुसाइड नोट को मुन्नी बहन और मृत्युंजय भाई के पास पहुंचा दिया जाए। कई बहनें सुसाइड कर लेती हैं और ये लोग छिपा लेते हैं। पापी नीरज सिंगल माउंट आबू में मॉडर्न कंपनी में नौकरी करता है। ग्वालियर मोती झील वाली पूनम, इसके पिता ताराचंद और उसकी बहन का ससुर गुड्डन जो जयपुर में रहता है। हमारे साथ 15 साल से रह रहा था और झूठ बोलता रहा कि हमने कोई गलती नहीं की। सेंटर बनवाने में सारा पैसा हमारा लगा है। हमसे हमेशा कहा गया कि चिंता मत करो, मैं सब संभाल लूंगा। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मेरा पिता ताराचंद वकील है। वह मुझे कुछ नहीं होने देगा।

    पुलिस मामले की जांच कर रही
    एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार का कहना है कि आधी रात को जिला पुलिस को सूचना मिली कि ब्रह्माकुमारी संस्था में दो बहनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस तुरंत पहुंची और शवों को मोर्चरी भेज दिया गया। सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिले हैं। नोट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों ने बताया है कि उनकी मौत के लिए संस्था के एक सदस्य समेत चार लोग जिम्मेदार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी खेरागढ़ ने बताया कि चारों आरोपी आगरा जिले से बाहर के हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो की गिरफ्तारी के लिए टीनों को लगाया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss