Sunday, January 19, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    झारखंड : धनबाद-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा, एक की मौत और कई घायल


    कोडरमा।धनबाद-गया रेलखंड बड़ा हादसा। परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस कारण स्टेशन के किनारे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में एक यात्री समेत कई अन्य मजदूरों के भी घायल ँहो गए। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिलते ही मौके पर रेलवे के वरीय पदाधिकारी पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर परिचालन बंद कर दिया गया।

    रेलवे की ओर से जानकारी दी गई कि घटना दोपहर 12.05 मिनट पर हुई। हादसे के बाद परसाबाद रेलवे स्टेशन की अप और डाउन ओवर हेड वायर की बिजली बंद कर दी गई। जिसके कारण अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप है। हादसे के दुरंतो एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन पर खड़ी रही। कई अन्य यात्री ट्रेन को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है। घटना की सूचना पाकर डीआरएम और अन्य उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

    धनबाद रेलमंडल की ओर से हादसे में 2 रेलयात्री घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल यात्री को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से घायल दूसरे यात्री का इलाज मौके पर ही किया गया।

    एक रेल यात्री की हालत काफी चिंताजनक

    रेलवे की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि रेल लाइन पर निर्माण चल रहा था। आरवीएनएल के 8 कर्मचारी साइट पर काम कर रहे थे। हाईटेंशन तार को टूट कर नीचे गिरते देख वे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। जिसके कारण आरवीएनएल के एक कर्मचारी के सिर पर आइसोलेटर गिर गया। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे भी तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार इस मजदूर की मौत हो गई है और शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया है।

    हालांकि रेलवे की ओर से अभी मौत के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घायल मजदूर की पहचान कैरूल शेख के रूप में की गई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है। इस हादसे में घायल यात्री की पहचान संजय मांझी के रूप में की गई है, जबकि दूसरा घायल रेल यात्री बात करने की स्थिति में नहीं है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss