Saturday, January 18, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    रांची : चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खुला

    रांची। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पट गुरुवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पंडाल का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य साहू, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व मेयर आशा लकड़ा, युवराज सुधीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों की ओर से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया गया।

    देवलोक के तर्ज पर बनने वाला चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल पट अनावरण कार्यक्रम के बाद मां भवानी के भक्तों के दर्शनाथ खोल दिया गया है पट अनावरण कार्यक्रम के बाद पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

    पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नवरात्र के पंचमी तिथि को दिल्ली से आए कलाकारों के द्वारा नवदुर्गा के स्वरूप एवं मां काली पर आधारित जीवन नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। नाट्य मंचन देखने आए श्रद्धालु मनोरम प्रस्तुति देखकर उत्साहित दिखे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss