Tuesday, February 11, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    जमशेदपुर में झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एक नवंबर से, मंदाकिनी मचाएंगी धमाल

    रांची। झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सीजन-4 जमशेदपुर में एक से सात नवंबर तक होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अभिनेत्री और राम तेरी गंगा मैली फेम मन्दाकिनी भी शिरकत करेंगी। फिल्म फेस्टिवल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

    आयोजकों के अनुसार सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों से छात्र वर्ग में जागरुकता आती है। इससे छात्रों को ज्यादा से ज्यादा फिल्में देखनी चाहिए। वैसे इस महोत्सव के दौरान झारखंड की फिल्मों को ऊंचाइयों तक ले जाने वाले निमार्ताओं और कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    एक से छह नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को प्राथमिकता दी जाएगी। सात नवम्बर को फेस्टिवल का आखिरी दिन होगा, जिसमें एक्ट्रेस मन्दाकिनी फिल्म फेस्टिवल शामिल होगी और वे विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss