Tuesday, February 11, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    रांची में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम समिट आज से ,विधानसभा के स्पीकर समेत कई दिग्गज नेता लेंगे भाग

    रांची। झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम समिट 11 से 13 अक्टूबर तक रांची के पुराने विधानसभा में होगा। समिट का थीम वैश्विक स्तर पर झारखंड को एक अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना, क्रिएटिंग फ्यूचर है। ये बातें मंगलवार को फोरम के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी।

    उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन, लंबे संघर्ष, हजारों लाखों लोगों के त्याग, समर्पण, बलिदान और उनके शहादत के बाद 15 नवंबर, 2000 को भारत के भूखंड पर झारखंड बिहार से अलग होकर एक राज्य के तौर पर स्थापित हुआ। यह झारखंड राज्य अगले कुछ ही दिनों में 23 वर्ष का हो जाएगा यानी हमारा यह प्रदेश पूरे तरीके से युवा झारखंड बन जाएगा।

    कुमार ने बताया कि इस युवा झारखंड में हमारा यह दायित्व बनता है कि युवा झारखंड के आत्मविश्वास, युवा शक्ति, हमारा स्वर्णिम भविष्य, खेल, कला तकनीकी, उद्योग और झारखंड को भारत के भूखंड पर नंबर वन राज्य बनाना है। इस विषय पर राज्य के सभी राजनीतिक पार्टियों सामाजिक संगठनों को युवाओं को पत्रकारों को साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर चर्चा करे। यह झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट इसी का एक प्रयास है ।

    कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लॉबिन हेम्ब्रम, रांची विधायक सीपी सिंह, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, मांडर विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, वीसी सरला बिरला यूनिवर्सिटी गोपाल पाठक, यूपीएससी चेयरमैन मैरी नीलिमा केरकेट्टा, आईएएस मुकेश कुमार, जनरल एडवोकेट अशोक कुमार, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद और कई मंत्री शामिल होेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss