Sunday, January 19, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली का तोहफा

    रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक तीन नवंबर (शुक्रवार)को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

    कैबिनेट की बैठक में दिवाली से पहले कर्मियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता लग सकती है मुहर। केंद्र सरकार ने पहले ही डीए की घोषणा कर चुकी। इसके अलावा पेसा नियमावली की भी मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में हरमू फ्लाईओवर निर्माण की भी मंजूरी मिलने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संबंध में विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखा है और कैबिनेट से जुड़े संलेख मांगे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss