Tuesday, February 11, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    झारखंड: 23 आईपीएस का तबादला, देखें सूची

    रांची। सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 14 आईपीएस अधिकारी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे। इसके अलावा नौ अधिकारी डीएसपी से एसपी रैंक में प्रोन्नति मिली थी, लेकिन उन्हें एसपी रैंक के पद पर कहीं प्रतिस्थापित नहीं किया गया था। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार की देर शाम जारी कर दी गई है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षा में अनुरंजन किस्पोट्टा को सीआइडी का एसपी बनाया गया है। अंजनी कुमार झा को एसबी का एसपी बनाया गया है।

    जबकि अंबर लकड़ा को जैप 3 कमांडेंट गोविंदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया। आनंद प्रकाश को वायरलेस एसपी बनाया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत के प्रभात कुमार को जैप 6 कमांडेंट जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    एहतेशाम वकारिब को एसीबी एसपी रांची बनाया गया है। आर रामकुमार को एससीआरबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। अमित रेनू को एसपी नक्सल झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार गौरव को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया। मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर सिटी एसपी बनाया गया। मनोज स्वगीर्यारी को रेल एसपी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss