Saturday, January 18, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    जमशेदपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक ने 18 लोगों को रौंदा, दो की मौत और कई घायल, सीएम और राज्यपाल ने जताया शोक

    जमशेदपुर। बेलिबोधनवाला घाट पर मंगलवार देर रात भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बेकाबू ट्रक ने 18 लोगों रौंदा। इनमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस ट्रक को जुगसलाई नया बाजार समिति ने प्रतिमा विसर्जित करने के लिए लेकर आई थी। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच ड्राइवर फरार हो गया।

    पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) की आईसीयू में रखा गया है। कुछ लोग ट्रक के नीचे फंस गए थे। उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों में चार लोग कीताडीह दुर्गा पूजा में ढाक बजाने के लिए आए थे।

    इस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सोरेन ने जिला प्रशासन को घायलों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वह घायलों का हालचाल जानने टीएमएच अस्पताल भी पहुंचे। इस अप्रिय घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास ने भी दुख जताया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss