Tuesday, February 11, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    विदेशी खिलाड़ियों ने रांची के मॉल में जमकर की खरीदारी


    रांची। वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर राजधानी विदेशी खिलाड़ियों से गुलजार है। रांची के मॉल में विदेशी खिलाड़ियों ने रविवार को खरीदारी की। मलेशिया और जापान के खिलाड़ी लालपुर स्थित एक मॉल में जमकर खरीदारी की।

    वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे विदेशी मेहमानों के लिए सनडे फनडे के रूप में व्यतीत हुआ। इन खिलाड़ियों ने मिलकर रविवार के दिन राजधानी के बाजार का भ्रमण किया और अपनी अपनी पसंद की चीजें खरीदीं। मलेशिया और जापान के खिलाड़ी एक निजी मॉल में शॉपिंग करने के लिए पहुंचे, जहां मॉल के लोगों ने विदेशी मेहमानों का खुले दिल से स्वागत किया।

    मॉल में शॉपिंग के दौरान खिलाड़ी मस्ती, मजाक के मूड में नजर आए। यहां लोकल मार्केट में उन्होंने पसंद की चीजें खरीदीं। साथ ही झारखंड और आदिवासी संस्कृति से जुड़ी कई चीजें भी उन्हें खूब पसंद आईं। मॉल में सामान खरीदने पहुंचीं विदेशी खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें रांची पहुंचकर काफी अच्छा लगा। खिलाड़ियों ने यहां से मिट्टी का दीया और कई वस्तुओं की खरीदारी की। खिलाड़ियों के मॉल पहुंचने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पीसीआर की गाड़ी के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल की भी तैनाती वहां पर की गई थी।

    विदेशी खिलाड़ियों के मॉल पहुंचने पर आसपास स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी। लोग विदेशी मेहमानों की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए। मॉल के आगे लोगों की भीड़ इतनी जमा हो गयी कि काफी देर के लिए चौराहे पर जाम लग गया। हालांकि, पुलिस बल की मदद से लोगों को वहां हटाया गया और भीड़ ना लगाने की अपील की। इसके बाद मॉल के पास से जाम हट पाया।

    महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी झारखंड की राजधानी रांची में चल रहा है। टूर्नामेंट के सभी मैच मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के साथ जापान, चीन मलेशिया और दक्षिण कोरिया की टीम हिस्सा ले रही हैं। रविवार को खिलाड़ियों का रेस्ट डे था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss