Saturday, January 18, 2025
More
    No menu items!

    Latest Posts

    कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के अपराधी महमूद आलम को एटीएस ने किया गिरफ्तार

    रांची।आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के एक अपराधी मो महमूद आलम उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया है।

    झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शुक्रवार को बताया कि मो महमूद की गिरफ्तारी पुदांग ओपी क्षेत्र से की गयी है। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया है।

    होमकर ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोह के फंडिग, आर्थिक स्रोतों, अपराध से अर्जित किये हुए संपत्ति का पता लगाने और इन गिरोहों पर ठोस कार्रवाई करने के लिए एटीएस को पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है। इसके खिलाफ चार अपराधिक मामले दर्ज है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Latest Posts

    Don't Miss